जिले के बारे में

नरसिंहपुर जिला मध्यप्रदेश राज्य के लगभग मध्य भाग में स्थित है । मध्यप्रदेश राज्य की स्थिति भी देश के मध्य भाग में है, नरसिंहपुर जिले की स्थिति भौगोलिक समीकरण के अनुसार विशिष्ट मानी जाती है कि वह देश व राज्य दोनों के मध्य भाग में स्थित है। अक्षांस 22º.45 उत्तर 23º.15 उत्तर, देशांतर 78º.38 पूर्व 79º.38 पूर्व, क्षेत्रफल 5125.55 स्क्वायर किलोमीटर, 359.8 मीटर समुद्र तल से ऊपर। नरसिंहपुर जिला अपनी विशेष प्राकृतिक स्थिति के कारण भी ध्यान आकर्षित करता है। जिले की उत्तरी सीमा पर विंध्याचल और दक्षिणी सीमा में सतपुड़ा श्रृंखला फैली हुई है । उत्तरी भाग में नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है, जिसे गंगा नदी सदृश्य पवित्र माना जाता है।

सार्वजनिक उपयोगिता

  • Partner 1
  • Partner 2
  • Partner 3
  • Partner 4
  • Partner 5
  • Partner 6